डीएम ने टीबी मरीजों को गोद लेकर प्रदान की पोषण पोटली

कानपुर।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं द्वारा गोद लिए गए 11 क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की। उन्होंने कहा कि टीबी को समाप्त करने के लिए जन सहभागिता और व्यापक जागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया कि क्षय रोग का समुचित इलाज संभव है और यह कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। डीएम ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को सलाह दी कि वे नियमित रूप से दवा लें और डॉक्टर की सलाह का पालन करें। पोषण पोटली में चना, दाल, गुड़, तेल, चिउड़ा और ड्रायफ्रूट्स जैसी सामग्री दी गई है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी। डीएम आगामी छह माह तक गोद लिए टीबी मरीजों को निजी खर्चे से पोषण पोटली देंगे। निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत जनपद के 14,546 क्षय रोगियों को दो माह की किश्त के रूप में कुल 2.33 करोड़ रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी गई है। प्रत्येक मरीज को छह माह की उपचार अवधि में एक हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाती है, जिससे वह पौष्टिक आहार प्राप्त कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद