कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मॉड्यूलर ओटी का उद्घाटन

कानपुर-कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल टाटमिल कानपुर जो कि विगत 14 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रहा है वर्तमान में “मॉड्यूलर ओटी” का नवीनीकरण किया गया है जिसका उद्घाटन सत्याजीत गुप्ता आईपीएस उप आयुक्त पुलिस कानपुर पूर्वी कमिशनरेट कानपुर नगर के फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने अस्पताल के ओटी डिपार्टमेंट के डॉ राघव पाण्डेय एवं उनकी टीम से मॉड्यूलर ओटी के नवीनीकरण के सन्दर्भ में पूछा तो डॉ राघव पाण्डेय ने बताया कि हमारे कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर एक पूर्व निर्मित आधुनिक प्रकार का ऑपरेटिंग रूम है जो अस्पताल के सर्जिकल विभाग में स्थापित किया जाता है यह एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें उन्नत तकनीक और उपकरण उपलब्ध हैं ताकि रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल मिल सके और संक्रमण का खतरा कम हो उन्होने बताया कि मॉड्यूलर ओटी में हवा को फ़िल्टर करने और कीटाणु रहित करने की उन्नत प्रणाली होती है, जो संक्रमण के खतरे को कम करती है मॉड्यूलर ओटी में रोगियों और
स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सुरक्षा उपाय किए जाते हैं मॉड्यूलर ओटी में हवा को फ़िल्टर करने और कीटाणु रहित करने के लिए एक उन्नत प्रणाली होती है, जो संक्रमण के खतरे को कम करती है
अस्पताल प्रबंधन के चेयरमैन राघवेन्द्र गर्ग, डायरेक्टर वैभव गर्ग, ऐश्वर्य गर्ग, बिमल गौतम, योगेन्द्र राउत (सीएओ), एवं शीराज़ सिद्धिकी ने अवगत कराया है कि अस्पताल में हर प्रकार के जटिल ऑपरेशन के लिए उच्चस्तरीय ऑपरेशन थियेटर, एवं योग्य सर्जन व उनकी टीम हर समय अस्पताल में उपलब्ध रहती है कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हर प्रकार के जटिल ऑपरेशन की सुविधा मरीजों को किफायती दर पर उपलब्ध है साथ सीजीएचएसईएसआई, आयुष्मान, ईसीएचएस, रेलवे, यूपी पुलिस एवं टीपीए कार्ड धारको के लिए अस्पताल में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद