आधार फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे खिलौने और जरूरी सामग्री

कानपुर देहात। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र स्थित गंगागंज में आधार फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को खिलौने, कपड़े, जूते, किताबें और खाने का सामान वितरित किया गया। जीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना और उनके चेहरों पर खुशी लाना था। कार्यक्रम में निखिल सिंह (अध्यक्ष आधार फाउंडेशन), प्रतीक मिश्रा (उपाध्यक्ष आधार फाउंडेशन), जयकिशन जयसवाल (कोषाध्यक्ष आधार फाउंडेशन), तुषार शुक्ला , ओम द्विवेदी (समाजसेवी), और सशिराज सिंह मौजूद रहे। संस्था के स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस कार्य को सफल बनाया। बच्चों की खुशी ने सभी को आत्मिक संतोष प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद