डीएम कार्यालय पर संतों का अनशन, प्रदीप तिवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

कानपुर ।
संत समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मान में मोर्चा खोल दिया है। संत गोल्डन बाबा के नेतृत्व में कई संतों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप तिवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। प्रदीप तिवारी ने एक युवक से फोन पर विवाद के दौरान मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की थीं, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदीप तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। संत गोल्डन बाबा ने प्रदीप तिवारी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं आकर गोल्डन बाबा से वार्ता की और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदीप तिवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गोल्डन बाबा ने अनशन समाप्त करने का फैसला किया, लेकिन चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर प्रदीप तिवारी पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुनः अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद