दक्षिण में लुटेरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल

कानपुर।
दक्षिण में पुलिस की नाक में दम करने वाले लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया । इस दौरान पुलिस ने आरोपितों के निशान देही पर बाइक व अवैध असलाह बरामद किया इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया,
दक्षिण में बर्रा थाना समेत अन्य सभी थाना क्षेत्र में घूम घूम कर पुलिस को चुनौती देकर घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ मे
गिरफ्तार कर लिया ।घायल लुटेरों की पहचान धर्मवीर उर्फ राज और ध्रुव उर्फ प्रहलाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दो अदद देशी तमंचा 315 बोर, 04 अदद कारतूस व 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल अपाचे बिना नंबर प्लेट और लूटी गई चेन बेचकर प्राप्त 7500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद