पूर्व पार्षद मोहम्मद इरफान खान को बनाया गया कानपुर कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष लोगों ने दी शुभकामनाएं
कानपुर-राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश अनुसार कानपुर महानगर कांग्रेस की नवघोषित कमेटी के पदभार समारोह का आयोजन तिलक हाल में आयोजित हुआ जिसमें विधायक वीरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे इसी क्रम में मोहम्मद इरफान खान वार्ड नंबर 102 के पूर्व पार्षद को कांग्रेस पार्टी के प्रति लगन एवं निष्टा को देखते हुए कानपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया इस मौके पर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मोहम्मद इरफान खान को इस नई जिम्मेदारी मिलने पर मिठाइयां बांटकर माल्यार्पण कर मुबारकबाद दी साथ ही नई जिम्मेदारी मिलने पर इरफान खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे पर जो भरोसा दिखाया है उसकी पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा आपको बताते चलें कि विगत 25 वर्षों से सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनते हुए इरफ़ान ख़ान ने अपने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम यूथ कांग्रेस के अंतर्गत प्रदेश सचिव पद पर अपनी सेवाएं दी. इसके अतिरिक्त वह महासचिव व युवक कांग्रेस पद पर भी कार्य भार संभाला, इसके साथ ही उन्होंने कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत अल्प संख्यक विभाग में चेयरमैन पद की जिम्मेदारी का निर्वहन किया इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता सहित कांग्रेस पार्टी के सभी सम्मानित साथी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे इस सफल आयोजन के लिए कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सभी को बधाईयां प्रेषित की।