सेवा समर्पण की भावना के तहत वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग बाटी खुशियां

शुभ कार्य वृद्धाश्रम में मनाकर युवा पीढ़ी को मानवता की राह पर ले चले। योगेन्द्र शर्मा

सेवा समर्पण की भावना वैसे तो सभी में है किंतु नगर के नौबस्ता के पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने अपने जन्मदिवस को समाज के असहाय लोगों के नाम किया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने सुबह की शुरुआत दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे सैकड़ों बुजुर्गों को पोहा चाय मिष्ठान वितरित कर किया। बुजुर्ग माताओं के द्वारा पार्षद योगेन्द्र शर्मा को मिला स्नेह देख मौजूद सभी भाव विभोर हो उठे। वहीं दूसरी ओर प्राइमरी स्कूल में पार्षद ने नन्हे स्कूली छात्र छात्राओं के संग केक काटा छात्राओं ने माथे पर तिलक लगा दीर्घायु होने की कामना की सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान नमकीन बिस्किट कोल्ड्रिंक्स वितरित की गई। इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि जन्मदिवस तो वह मित्रों के संग पार्टी करके भी मना सकते थे किंतु उन्होंने अपना जन्मदिन उन बुजुर्गों के साथ मनाने का कार्य किया है जो आज वृद्धाश्रम में रह रहे हैं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने शुभ कार्य जैसे बच्चों के जन्मदिन एवं अन्य कार्यक्रम ऐसे ही जगह पर करें जिससे आने वाली युवा पीढ़ी भी सेवा समर्पण की राह पर चल सके। इस मौके पर मुख्य रूप से विष्णु दुबे सुनील झा सुशील द्विवेदी विकास मेहरोत्रा अमित तिवारी राजीव गुप्ता विकास बाजपेई विजय वर्मा राजेश शुक्ला भानु ठाकुर शिवा मिश्रा रोहित शर्मा अनुज बाजपेई मेहुल सत्यवीर सिंह विनोद तिवारी विजय त्रिपाठी लोकपाल सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद