कानपुर-पास्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया प्रत्येक 2 वर्षों में चुनाव सम्पन्न कराये जाते है जिसमें तमाम कार्य करने वाली लोगो को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके पास्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश विगत 15 वर्षो से अधिक उत्तर प्रदेश की विभिन्न जिलों में चर्च से सम्बन्धित आत्मिक कार्यों व समाज के विभिन्न लोगो के मध्य सामाजिक कार्यों को करती चली आ रही है जिससे सभी समाज व सभी धर्मों के लोग मिलकर रह सके और आपस में प्रेम, एकता व सदभाव बना रहे शनिवार को विभिन्न जिलों के व कानपुर शहर के विभिन्न चर्यो के पादरीगण व एसोसिएशन के पदाधिकारियों सदस्यों ने सम्मिलित होकर मतदान देकर नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न कराया जिसमें अध्यक्ष पद पर पादरी संजय आलविन व उपाध्यक्ष के पदों पर पादरी संजय राज सिंह, पादरी जगराम सिंह पादरी राजू आलविन व कोषाध्यक्ष के पद पादारी अनिल गिलबर्ट पास्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव के पद पर एक बार पुनः पादरी जितेन्द्र सिंह चुने गये तथा संयुक्त सचिव के पद पर पादरी पारसनाथ, पादरी सैमसन मसीह पादरी राजीव मैसी निर्वाचित हुये अन्य कार्यकारिणी में संगठन सचिव के पद पर पादरी भीम सिंह, जितेंद्र कुमार पादरी इन्दु कुमार दास के प्रचार सचिव के पद पर पादरी केटी एंथोनी, पादरी आदित्य सविता निर्वाचित हुये अन्य कार्यकारिणी में एक्जीक्यूटिव मेम्बर्स व को-आप्टेड सदस्य निर्वाचित हुए संरक्षक के पद पर पादरी संतोष शिवपुरी, पादरी आर.के. नायर, पादरी विल्सन विक्टर, पादरी सैमुअल सिंह, पादरी संतोष पाण्डेय, पादरी जॉन पैट्रिक व मुख्य सलाहकार के पद पर पादरी राजू अल्विन, पादरी पप्पू यादव, पादरी प्रदीप राव एवं अन्य पादरियों को चुना गया नव निर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने आये हुए सभी पादरियों का नई कार्यकारिणी में चुने जाने के लिये धन्यवाद दिया नवनियुक्त महासचिव पादरी जितेन्द्र ने शासन व प्रशासन का उनके सहयोग के लिये धन्यवाद देते हुए कहा कि हम अपने कानपुर शहर व पूरे उत्तर प्रदेश के लिये ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे जिसमें सभी लोग प्रेम, एकता व सदभाव के साथ रह सके, साथ ही मसीह समाज के विरोध में जो अफवाह के रूप में बाते फैलाई जाती है उनको रोकने का प्रयास करेगें साथ ही ऐसे लोगो को भी चिन्हित करके जो मसीह समाज को बदनाम कर रहे है उन पर कठोर कार्यवाही करने के लिये प्रशासन से मिलकर बात करेगें साथ ही पास्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इस वर्ष गरीबों व विधवाओं के लिये विशेष कार्यक्रम एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करेगा इस वर्ष यदि मसीह समाज के लोग आगे आते है तो सर्व समाज में पास्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह का भी आयोजन करेगा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर अपने शहर की उन्नति के लिये हम सम्भव प्रयास करेगा आये हुए सभी लोगो का धन्यवाद करते हुए शांति के साथ चुनाव सम्पन्न होने के लिये प्रभु यीशु मसीह का एवं आये हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किया साथ ही महासचिव ने यह कहा कि नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें सभी समाज के प्रमुख लोगों को एवं शासन प्रशासन के लोगो को आमंत्रित किया जायेगा।
पास्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चुनाव हुए सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी हुई गठित