ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा का दिया संदेश, दिखाया बेहतर प्रदर्शन

कानपुर। द फिट सिटी एकेडमी और केजीएफ कंप्यूटर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ताइक्वांडो खिलाड़ियों का प्रदर्शन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस कार्यक्रम का आयोजन एकेडमी की संस्थापक किरण द्विवेदी और सुनीता मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। ताइक्वाडों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा, अनुशासन एवं शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। जिसमें आध्या,वंशिका,पिहू,परी,कीर्ति,पूजा,आयुष्मान, प्रबल सिंह, अश्विन, नितिन,दिव्यांश दुबे, जय त्रिपाठी, श्रेयांश, शुभम, अनन्या ने हिस्सा लिया। इसके बाद मुख्य अतिथि पार्षद आरती त्रिपाठी, पार्षद गुड्डू अवस्थी, कल्याणपुर महिला मंडल अध्यक्ष वंदना परिहार, महिला मंत्री सीमा वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विनोद शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, कामिनी, कोच वंश, विशाल, करुणेन्द्र, आकांक्षा, विवेक, कनक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद