कानपुर ।
कमिश्नरेट चकेरी पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन अभियुक्तों के पास से सोने के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में हरिओम, हिमांशु गौतम, रोहन सचान, रोहित दुबे, संजय सोनी और निमिष गुप्ता शामिल हैं। बरामदगी के विवरण में लगभग 2 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और एक बाइक शामिल है। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अभियुक्तों ने किन-किन स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और उनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 28/29-06-2025 को श्यामनगर थाना चकेरी के अन्तर्गत हुई चोरी की घटना में तत्काल चकेरी पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर चोरी के अनावरण हेतु पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम के द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से 06 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया एवं बचे 01 एक आरोपी को गुजैनी पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शातिर चोरों के पास से चोरी किया गया माल समेत लगभग 02 लाख नगद रूपये एवं घटना में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर गाडी, एक बाइक बरामद की गई।
चकेरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 शातिर चोर गिरफ्तार