श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा के 254 मंडलों में होंगी संगोष्ठिया

कानपुर-भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र आगामी 6 जुलाई को अपने सभी 254 मंडलों में विचार गोष्ठियों का भव्य आयोजन करेगी इस संदर्भ में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी मंडलों में मुख्य वक्ता के रूप में जाने वाले वक्ताओं की अंतिम सूची जारी कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दी है यह सूची पार्टी की सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं के विचार बोध हेतु विशेष रूप से तैयार की गई है क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि वक्ताओं की सूची में क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष तथा जिले के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है प्रत्येक मंडल में संगोष्ठी हेतु स्थान का निर्धारण भी कर लिया गया है यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि स्वरूप होगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के संकल्प से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा संगोष्ठियों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान, विचार और उनके द्वारा रखी गई एक देश, एक विधान की नींव पर विस्तृत चर्चा की जाएंगी भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अपने बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता और वैचारिक जागरूकता के माध्यम से इस दिन को जनसंघर्ष और प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद