सांसद रमेश अवस्थी के प्रयासों से जेके कैंसर हॉस्पिटल कानपुर की सुविधाओं में हुआ विस्तार

कानपुर-कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी द्वारा जेके कैंसर हॉस्पिटल, रावतपुर कानपुर की बदहाल व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश के मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र के माध्यम से 31 दिसंबर 2024 को अवगत कराया गया था सांसद रमेश अवस्थी ने पत्र में उल्लेख किया था कि यह संस्थान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, किंतु वर्तमान में यहां जन सुविधाओं का अभाव है उन्होंने आग्रह किया था कि मरीजों को सस्ती, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु जेके कैंसर हॉस्पिटल का विस्तार किया जाए, साथ ही सभी प्रकार की जांच और उपचार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएं ताकि मरीजों को दूसरी जगह न भटकना पड़े और समय पर समुचित उपचार मिल सके सांसद जी के इस पत्र को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लिया गया मुख्यमंत्री कार्यालय ने पत्र के उत्तर में जानकारी दी कि सांसद रमेश अवस्थी के आग्रह पर निम्न सुविधाओं को हॉस्पिटल में बढ़ाया गया है अस्पताल में बेड की संख्या में वृद्धि की गई आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, कीमोथैरेपी और अन्य जांच सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गईं, जन सुविधाओं जैसे शौचालय, पेयजल, प्रतीक्षालय आदि में सुधार किया गया मरीजों को बेहतर परामर्श एवं मार्गदर्शन देने हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना की गई मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भेजे गए उत्तर पत्र को भी सांसद रमेश अवस्थी ने साझा किया, जिसमें साफ उल्लेख किया गया है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाएगा सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल कानपुर के नागरिकों के लिए राहत की बात है, बल्कि बुंदेलखंड क्षेत्र के मरीजों के लिए भी जीवनदायिनी सिद्ध होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद