राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में समस्याएं लेकर पहुंचे दिव्यांग

सिटी बसों के नि: शुल्क यात्रा पास के लिए कल लगेगा शिविर

दिव्यांगों ने नौकरी रोजगार पेंशन उत्पीड़न की समस्याओं का समाधान कराने की रखी मांग

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 में आज दिव्यांगों ने नौकरी रोजगार पेंशन उत्पीड़न ईलाज व आवास की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। पार्टी दो जुलाई को भी शिविर का आयोजन करेगी।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी व सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान न होने पर दिव्यांग राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में आते हैं। जिनकी समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाता है। हजारों दिव्यांगों को अब तक समस्या समाधान शिविर के जरिए लाभ दिलाया जा चुका है। उत्पीड़न के शिकार दिव्यांगों की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है , पेंशन की समस्याओं का समाधान हो चुका है। नौकरी , रोजगार व आवास की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है उसके लिए सरकार से मांग की जा रही है। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन रोजगार के लिए ऋण हेतु राष्ट्रीय विकलांग वित्त विकास निगम के माध्यम से आवेदन करके 20 लख रुपए तक कर्ज ले सकते हैं। रोजगार के लिए जिला उद्योग केंद्र, डूडा के माध्यम से भी ऋण का आवेदन किया जा सकता है। किसी दिव्यांग व्यक्ति को रोजगार के लिए ऋण या अन्य कोई समस्या हो वह शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 में प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक संपर्क कर सकता है।
आज के समस्या समाधान शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद