राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसद से की छठ पर्व पर अवकाश की मांग

कानपुर। ऑपरेशन सिंदूर कप सांसद इलेवन और सेना इलेवन के मध्य हुए मैच खेलने शहर आए दिल्ली सांसद मनोज तिवारी देर रात भोजपुरी महासभा के अध्यक्ष संतोष गहमरी के एम ब्लॉक काकादेव स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान गहमरी ने उनके समक्ष छठ पर्व पर अवकाश व भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग रखी और उन्हें ज्ञापन दिया।इस दौरान सांसद ने गहमरी के परिजनों व भोजपुरी समाज के लोगों से मुलाकात की।वही दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि इस विषय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर छठ पर्व पर अवकाश व भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग रखेगे।बताते चले भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल में जिलाधिकारी और सांसद रमेश अवस्थी को ज्ञापन देकर मांग की थी।भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी भोजपुरी समाज को छठ पर्व पर अवकाश व भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं।संतोष गहमरी ने कहा कि भोजपुरी अब वैश्विक भाषा बन चुकी है।दर्जन भर से अधिक देशों में भोजपुरी भाषा बोली जाती है।उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा बोलने वालों की संख्या पूरे विश्व में करीब 30 करोड़ के आसपास है।चार देश ऐसे हैं जिन्होंने अपने आप भोजपुरी को मान्यता दे रखी है। लेकिन भारत में भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा नहीं मिला है। हम सरकार से मांग करते हैं कि भोजपुरी को जल्द आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से बिल्लू ठाकुर छोटे लाला प्रभात पाल विरू जग्गी गौरव अरविंद सिंह सनम ठाकुर घनश्याम आदि भोजपुरी समाज के लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद