सपा अध्यक्ष के जन्मदिन पर सयुस ने किया रक्तदान

कानपुर।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 52 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर स्नेह ब्लड बैंक किदवई नगर में समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने अपने साथियों के साथ भारी बरसात में भी 26 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदाताओं को ब्लड बैंक एमडी सर्वेश मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर कार्य की सराहना की।अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने कहा आज समाज मे इस प्रकार के लोगों की जरूरत है क्योंकि आर्थिक मदद करने वाले सैकड़ों मिल जाएंगे,लेकिन रक्त देने वाले बड़ी मुश्किल से मिलते हैं।रक्तदान शिविर में रोहित राज राजपूत,केशव यादव,विनोद यादव,दिव्यांश शर्मा,संजय यादव,आलेख सिंह,ईशू यादव,अजय श्रीवास्तव,मुकेश दीक्षित,मो.क़ासिद, हिमांशु तिवारी,सत्यम ठाकुर,रिंकू केसरवानी,संतोष पाण्डेय,के.के.मिश्रा,आमिर, फैसल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद