मनीष गुप्ता
कानपुर मेट्रो स्टाफ ने एक मासूम को उसकी मां से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 8 वर्षीय अर्पित शनिवार, 28 जून की रात कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। सुरक्षा कर्मियों और स्टेशन कंट्रोलर ने उनसे पूछताछ की और चाइल्ड केयर हेल्पलाइन नंबर को सूचित किया। अगले दिन सुबह लगभग 5:00 बजे जीआरपी ने बच्चे को उसकी मां के हाथों में सौंप दिया। कानपुर मेट्रो स्टाफ की इस पहल की सराहना की जा रही है, जो यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। स्टाफ के लॉस्ट एंड फाउंड सेल ने परिचालन आरंभ होने से अब तक यात्रियों को लगभग 97 हजार रुपये कैश, 5 लैपटॉप और 85 स्मार्टफोन वापस लौटाए हैं। इसके अलावा जरूरी दस्तावेज और जूलरी जैसे लगभग 190 आइटम्स भी यात्रा के दौरान खोने के बाद उसके सही मालिक को लौटाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि यात्रियों की संतुष्टि और विश्वास ही उनकी असली उपलब्धि है। भविष्य में भी पूरी लगन और निष्ठा से वे इस दिशा में प्रयास करते रहेंगे। ¹
कानपुर मेट्रो ने बिछड़े बच्चे को अपनी मां से मिलाया