ओपन जिम का हुआ भव्य शुभारंभ। नौनिहाल चहके

सम्पूर्ण वार्ड को नगर में मॉडल वार्ड बनाना लक्ष्य। पार्षद योगेन्द्र शर्मा

कानपुर।

भारतीय जनता पार्टी पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा नौबस्ता वार्ड 65 क्षेत्र के महाराणा प्रताप पार्क में ओपेन जिम क्षेत्रीय आम जनमानस को सौंपा गया । इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम क्षेत्र में प्रत्येक गलियां और सड़के खुद ब खुद विकास कार्य बया कर रही हैं। क्षेत्रीय वरिष्ठजनों ने पार्षद के द्वारा कार्यों की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया। वहीं दूसरी ओर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनके जीवन की आखिरी सांस आम जनता और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। ओपन जिम में तरह तरह के झूले और व्यायाम करने हेतु उपकरण पाकर बच्चों के साथ बुजुर्गों में भी खुशी की लहर दिखाई दी। श्री शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है सड़क पेयजल विद्युत सहित अन्य मुद्दों पर कार्यकर्ता जमीनी धरातल पर कार्य कर समस्याओं का समाधान कर रहे है। मौजूदा समय में प्रदेश के किसान व्यापारी युवा महिला सहित निर्धन लोगों के चेहरों पर मुस्कान है। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि वार्ड 65 को मॉडल वार्ड बनाना उनका लक्ष्य है तथा अभी तक उनके द्वारा वार्ड 65 में जितने भी कार्य किए गए वो अपने आप में ऐतिहासिक है। इस मौके पर मुख्य रूप से अमित तिवारी विकास मेहरोत्रा विजय वर्मा राजीव गुप्ता अनिल शर्मा ऋतिक शर्मा विकास मेहरोत्रा सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद