अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का सांसद रमेश अवस्थी ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

कानपुर-कानपुर के अनवरगंज से मधंना तक प्रस्तावित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए आज सांसद रमेश अवस्थी ने स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ ट्रैफिक मैनेजर (सीटीएम) आशुतोष कुमार सहित अन्य रेलवे अधिकारी व विधायक सुरेंद्र मैथानी मौजूद रहे यह परियोजना शहर की यातायात समस्याओं को कम करने और रेलवे क्रॉसिंगों पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है निरीक्षण के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने परियोजना की प्रगति, टेंडर प्रक्रिया, और भूमि अधिग्रहण की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की उन्होंने बताया कि 16.25 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा होगा, जिसकी अनुमानित लागत 1000 करोड़ रुपये से अधिक है उन्होंने ये भी बताया कि परियोजना के तहत छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सामने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एक नया आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा इस दौरान रावतपुर और कल्याणपुर स्टेशन बंद हो जाएंगे, जिससे 18 रेलवे क्रॉसिंगों पर जाम की समस्या समाप्त होगी सांसद रमेश अवस्थी ने कहा, “यह परियोजना कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के लगभग 60 लाख लोगों के लिए राहत की सौगात लेकर आएगी। रेलवे क्रॉसिंगों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी।” उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो चीफ इंजीनियर निशा मित्तल ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पहले चरण में नए स्टेशन के निर्माण के लिए अप्रैल 2025 में शुरू हो चुकी है, और दूसरे चरण में ट्रैक के एलिवेटेड हिस्से का टेंडर जल्द जारी होगा परियोजना के लिए 187 अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है यह एलिवेटेड ट्रैक 18 फीट की ऊंचाई पर बनाया जाएगा, जिससे जीटी रोड पर यातायात प्रभावित नहीं होगा निर्माण के दौरान ट्रेनों के संचालन को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा ताकि यात्रियों को असुविधा न हो परियोजना के 2027 तक पूर्ण होने की उम्मीद है, जिसके बाद कानपुर वासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी सांसद रमेश अवस्थी ने इस परियोजना को रेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से शहर के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस परियोजना का शिलान्यास जल्द किया जा सकता है, जिससे कानपुर के विकास को नई गति मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद