बीकापुर अयोध्या
कोतवाली क्षेत्र के सुगन राय का पुरवा पटेल नगर में भूमि विवाद के चलते घर के सामने छप्पर में चारपाई पर सो रहे 24 वर्षीय युवक दिनेश कुमार वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा पर चेहरे तक तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से प्रहार करके जघन्य हत्या कर दी गई। कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर मृतक के सगे चाचा, चाची सहित चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या करने की धारा में अभियोग पंजीकृत करके आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया गया है। बताया गया कि सोमवार किसान आंधी पानी के चलते विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। मृतक दिनेश कुमार वर्मा घर के बाहर छप्पर में सो रहा था। रात करीब 2 बजे खटपट की आवाज सुनकर मृतक की मां और बहन बाहर आई तो घर के पीछे कुछ लोगों को भागते देखा उसके बाद छप्पर में पहुंची तो हृदय विदारक घटना दिखाई पड़ी। छप्पर के अंदर और चारपाई के नीचे चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। बिस्तर भी खून से भीग गया था। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। युवक की हत्या की सूचना मिलने पर रात में ही सीओ पीयूष, प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी किया। रात में ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने भी रात मे ही घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की गई और पुलिस टीम गठित करके आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासा करने का निर्देश दिया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से गहरे घाव पाए गए हैं चेहरा छत विछत हो गया था। छप्पर में चारपाई और जमीन पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ है। गांव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार वर्मा द्वारा सगे चाचा अशोक कुमार वर्मा, चाची रीता वर्मा, गांव के ही पड़ोसी राम किशुन वर्मा के अलावा पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मझौली निवासी रामप्रकाश वर्मा कुल चार लोगों के विरुद्ध भाई की हत्या किए जाने की तहरीर दी गई है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। जिसमें राम किशुन वर्मा भारती इंटर कॉलेज बीकापुर में सहायक अध्यापक हैं तथा एक अन्य आरोपी राम प्रकाश वर्मा अधिवक्ता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मुख्य आरोपी मृतक के चाचा अशोक वर्मा के घर में ताला लटका हुआ है तथा परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रात मे किसी वहां की आवाज भी सुनाई पड़ी थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हुए हैं। मंगलवार सुबह पुलिस अपराध शाखा की फॉरेंसिक टीम नेवी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया और नमूना लिया। डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। एसपी ग्रामीण ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी करके पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी मृतक के चाचा अशोक वर्मा एवं अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि मृतक के पिता राजकुमार वर्मा और उनके छोटे भाई हत्या के आरोपी अशोक वर्मा के बीच आबादी की भूमि के बंटवारे का विवाद कई बरसों से चल रहा था। कई बार शांति भंग की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी पीयूष ने बताया कि शीघ्र आरोपियों गिरफ्तारी करके घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद गांव में मातम परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, राजीव सिंह, राजकुमार उर्फ रज्जू वर्मा,पूर्व अध्यक्ष मायाराम वर्मा, जुग्गी लाल यादव, सभासद राजन पांडेय, महमूद अहमद, इमरान अहमद सहित तमाम लोगों द्वारा घटना की निंदा करते हुए मृतक के घर पहुंच कर गहरी शोक संवेदना जताई गई। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक तीन भाइयों मे सबसे छोटा और अभी अविवाहित था। सिर्फ बड़े भाई विनय वर्मा की शादी अभी हुई है। बताया गया कि मृतक दिनेश कुमार वर्मा बीएससी का छात्र था तथा सेना और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
सगे चाचा ने 22 वर्षीय भतीजे का धारदार हथियार से गला काट कर की हत्या