सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात कर आईटीआई चलो अभियान 2025 से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री सप्रेम भेट की

कानपुर, जून 2025 को संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य हरीश मिश्रा, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला के द्वारा सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात कर आईटीआई चलो अभियान 2025 से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री सप्रेम भेंट की गई । सांसद से उक्त अभियान की सफलता हेतु पूर्ण जन सहयोग के लिए अनुरोध किया गया l साथ ही नोडल प्रधानाचार्य एवं माननीय सांसद के बीच आईटीआई संस्थानों के आधुनिकरण के लिए विचार विमर्श भी साझा किए गए । सांसद के द्वारा संस्थानों के आधुनिकीकरण एवं विकास के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया सांसद रमेश अवस्थी द्वारा यह भी कहा गया कि नौजवानों को रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला बनना होगा सिर्फ आईटीआई एक ऐसा माध्यम है जो रोजगार देने का काम कर सकती है आईटीआई ग्रामीण अंचल में भी रोजगार सृजन कर सकती है जिससे कि गांव से पलायन को रोका जा सकता है उक्त के दौरान केंद्र के प्रतिनिधि सुरेश गुप्ता, मुकुंद मिश्रा, रितेश शुक्ला, प्रमोद पाण्डेयआदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद