कानपुर। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहल गांव में एक विशेष धर्म के लोगों को निशाना बनाकर की गई हृदय विदारक और अमानवीय घटना के विरोध में स्वर्गीय शिवम द्विवेदी के श्याम नगर स्थित आवास से कैंडल मार्च छप्पन भोग चौराहे तक निकाला आज कानपुर श्याम नगर छप्पन भोग चौराहे पर आक्रोश फूट पड़ा।इस नृशंस कृत्य में मारे गए स्व. शुभम द्विवेदी सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु दीपशिखा किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष एवं यादव समाजसेवी विकास ट्रस्ट प्रदेश अध्यक्ष ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला! किसान यूनियन प्रदेश सचिव दीपशिखा ने कहा कि यह ऐसी घटना है जिसने पूरे देश को सदमा दे दिया है जो लोग देश की एकता अखंडता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे लोगों को देश के प्रधानमंत्री सख्त सजा दें! नन्हे मुन्ने बच्चों ने कैंडल मार्च हाथ में लेकर स्व शुभम त्रिवेदी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कैंडल मार्च में किसान यूनियन व यादव समाज सेवा विकास ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष दीपशिखा यादव ज्योति सिंह लवली यादव माही यादव रेखा नीलू अनीता प्रवीण यादव अवधेश अनुप्रिया आराधना इत्यादि लोग रहे।
पाकिस्तानी आतंकियों की बर्बरता के खिलाफ हम महिलाओं पुरुष बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च