अधिवक्ता कल्याण की प्रथम योजना देने वाले बहुगुणा का सदैव ऋणी रहेगा अधिवक्ता समाज

कानपुर,अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति द्वारा आयोजित जयंती समारोह में सर्वप्रथम अमित सिंह महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि सन 1974 में स्व बहुगुणा ने प्रदेश में अधिवक्ता कल्याण की प्रथम योजना अधिवक्ता सामूहिक बीमा योजना लागू की थी आज हम उनकी जयंती मना रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 1974 से पूर्व अधिवक्ताओं की कोई भी सामाजिक सुरक्षा योजना नहीं थी अधिवक्तागण सामाजिक सुरक्षा योजनाओ की निरंतर प्रदेश सरकार से मांग कर रहे थे उसी क्रम में हमारे पिता पं रामकृष्ण शर्मा के अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए वार्ता हेतु भेजे पत्र पर तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा ने मिलने का समय दिया जिसपर शर्मा ने पी एन भल्ला सीताराम तिवारी विशंभर सिंह चौहान सरदार जोगिंदर सिंह और पदम सिंह कुशवाहा के साथ लखनऊ मुख्यमंत्री निवास जाकरअधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्री बहुगुणा ने वार्ता मे अधिवक्ता सामूहिक बीमा योजना पर सहमति दी और मुख्यमंत्री बहुगुणा ने सन 1974 में ही अधिवक्ता सामूहिक बीमा योजना रु 5000 लागू कर दी जिसके अंतर्गत पंजीकरण से 60 वर्ष तक के अधिवक्ता की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को रुपया 5000 मिलता था जो बढ़ते बढ़ते अब 5 लाख हो गया है और दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को मिल भी रहा है ।आज हमने प्रदेश में अधिवक्ता कल्याण की प्रथम योजना देने वाले हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती मनाई हैं!प्रमुख रूप से अरविन्द दीक्षित संजीव कपूर राकेश सिद्धार्थ मो तौहीद अनुराग यादव उपेंद्र भदोरिया इंद्रेश मिश्रा मयंक यादव वीर जोशी फरहा खान के के यादव प्रियम जोशी आदि रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद