प्रदेश अध्यक्ष ने की जिला इकाई पदाधिकारियों के संग बैठक

समाज के उत्थान की दिशा में करें कार्य। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सेंट्रल यूपी प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया के द्वारा जिला फतेहपुर में संगठन विस्तार हेतु होटल रामाड़ियन में बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर से संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए संगठन के कार्यों पर विस्तार से जानकारी ली। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर एवं अन्य जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने जिला इकाई फतेहपुर से संगठन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों जिसमें आगामी महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम को वृहद स्तर पर मनाने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एक समाज का संगठन नहीं बल्कि सनातन सर्व समाज का संगठन है हम सभी समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करे। तथा राष्ट्र को और मजबूती प्रदान करे। संगठन विस्तार पर चर्चा के समय युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर एंड विजय सिंह चौहान एड नागेंद्र सिंह प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह राजावत अर्पित सिंह राणा आशुतोष सिंह प्रियांशु ठाकुर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद