कानपुर।
श्याम नगर स्थित वाटिका में हिंदू सनातनियों के राष्ट्रीय पर्व होली के समापन के उपरांत उ० प्र० टेंट एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के अंतर्गत कानपुर शामियाना फर्नीचर संगठन ने पारिवारिक होली मिलन समारोह एवं व्यापारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। वही मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार का आगमन हुआ।शामियाना फर्नीचर संगठन के पदाधिकारीओ ने बुके देकर माला,पगड़ी,पटका पहनाकर जोरदार स्वागत/सम्मान किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित के पश्चात पदाधिकारीओ ने उपस्थित हुए अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश वंदना के बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। एवं फूलों की होली समिति के पदाधिकारीओ के परिवारिजनों द्वारा खेली गई। अंत में सैकड़ो व्यापारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जगदीश गुप्ता,महामंत्री राकेश कुमार तिवारी,कोषाध्यक्ष चंद्र किशोर शुक्ला,महेंद्र सिंह राजपूत,पुरुषोत्तम मिश्रा,नितेश मिश्रा,सुशील भदोरिया,संतोष भदोरिया,आकाश जायसवाल,राजू यादव सहित समिति के समस्त पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह एवं व्यापारी सम्मान समारोह आयोजित