श्याम नगर ओवर ब्रिज पर चलती गाड़ी में लगी भीषण आग

अर्पित यादव

कानपुर।
श्याम नगर ओवर ब्रिज में बीच पुल पर एक कार अचानक से धू-धू कर जलने लगी। बीच पुल पर कार में भीषण आग लग गई। कार में लगी भीषण आग से बचने के लिए चालक विजय वर्मा और राजकुमार वर्मा,बबलू वर्मा, ईशु वर्मा ने कार से उतर कर अपनी जान बचाई। और देखते ही देखते पूरी कार आग तेज लपटों में गिर गई. आग की लपटे इतनी भीषण थी कि राह चलते लोगों में अफरा तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर जाम जैसी स्थिति बन गई और सड़क पर खड़ी कार जलती रही सूचना पर पहुंची चौकी कृष्णा नगर और दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। चालक विजय वर्मा ने बताया वह देवरिया से अपनी बहन नीलम वर्मा के ससुराल श्याम नगर जा रहे थे। अचानक कार में लगी आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद