खोए हुए मोबाइल मिले तो चेहरे पर आई खोई हुई मुस्कान

कानपुर।
कानपुर कमिश्नरेट की स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम के प्रयासों से पुलिस उपायुक्त अपराध एस.एम. कासिम आबिदी व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीमती अंजली विश्वकर्मा के द्वारा 55 खोए हुए मोबाइल फोन उनके धारकों को वापस कराए गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस उपायुक्त ने कहा कानपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम लगातार तकनीकी साधनों के माध्यम से अपराधियों पर नजर रखती है और खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं, यदि आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो इसकी शिकायत तत्काल UPCOP ऐप के माध्यम से पंजीकृत करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद