कानपुर,24 अक्टूबर । ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के पेंशनरों की विशाल सभा आज सेंट्रल वर्क शाप रावतपुर पर प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने संबोधित करते हुए कहा कि देशभर के पेंशनरों में उनकी चार सूत्री माँगे पूरी न होने के कारण रोष व्याप्त है, महाराष्ट्र सहित अन्य क्षेत्रों मे जहां चुनाव हैं पेंशनरों अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगें। पेंशनर अपने हक माँग रहे हैं किसी से भीख नहीं। सभा को अनेक राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं मंडलीय पदाधिकारी ने संबोधित किया ।सभा में केंद्र सरकार द्वारा पेंशनरों की लंबे समय से की जा रही न्यूनतम पेंशन में बढ़ोत्तरी और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की माँग को अनदेखा किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न करना पेंशनरों के साथ धोखा किया जाना है। सभी पेंशनरों को संगठित करने पर विशेष रूप से बल दिया गया।
सभा के प्रारंभ में राष्ट्रीय पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर एवं शाल पहना कर स्वागत किया गया। सभा को राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बी एस नारखेडे, राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला मोर्चे शोभा आरस,राष्ट्रीय सचिव सरिता ताई, प्रांतीय सचिव, राज शेखर नागर, राजेश शुक्ला राजेश तोमर, एजाज उर रहमान पीके श्रीवास्तव ,मुख्य समन्वयक जयरूप सिंह परिहार,उमाकांत सिंह बिसेन,चंद्रशेखर पाठक, बदन सिंह, हनुमान सहाय, नासिर खान,आर एस गुप्ता ,अशोक यादव,गंगा प्रसाद लोधी, सुभाष चौबे उदयवीर सिंह यादव ,सुधीर मिश्रा , अनूप कुशवाह, हर्ष गौतम, सतीश अग्निहोत्री, कृपा शंकर शुक्ला, जी पी पाठक, पुत्त सिंह, लाल मन शुक्ला, राम दयाल शर्मा, आमोद श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, बसंत लाल ,विरसन बाबू सचान, एम पी अग्निहोत्री, नरेश राय, एस एस त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता अशोक बाजपेई ,गीता वर्मा, सुनीता सोनकर, लक्ष्मी कुरील, माया मौर्या आदि ने अपने-अपने विचार रखें ।बैठक का संचालन प्रांतीय महासचिव आर एन द्विवेदी ने किया ।
पेंशनरों की अनदेखी का खमियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा