कैबिनेट मंत्री ने किया अघोर मूर्ति परम सन्त भईया जी को सम्मानित

कानपुर

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने थनवापुर स्थित मोहन स्वरूप संस आईओसीएल फ्यूल पम्प के शिलापट का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए महान संत परमपूज्य अघोर मूर्ति भईया जी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। आयोजक मनोज सचान ने विधि विधान से पूजन कर देश एवं समाज के कल्याण की कामना करते हुए कहा कि सरलता ही मनुष्य के जीवन की पहली वो अहम बात है जिसके चलते वो समाज का बेहतर निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि आप सत्कर्मों को करते हुए नेक राह पर चले निश्चित ही आप अपने तथा परिवार के सदस्यों के जीवन को बदलने की अहम भूमिका में होंगे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा मधुप दिवेदी को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंटकर मनोज सचान ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि कैसे एक छोटे से गांव तथा परिवार के मनोज सचान ने अपना तथा गांव का नाम रोशन किया है। आज युवा पीढ़ी के लिए मनोज सचान एक आइडल है। अपनी सादगी की बदौलत ही मनोज सचान आज लाखो लाख दिलों पर राज कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भंडारे को हजारों भक्तों ने ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद