भोपाल मे रीतिका अमित कुमार को पर्यावरण योद्धा सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

कानपुर। राष्ट्रीय पर्यावरण सांसद एवं बक्सवाहा सम्मान समारोह में कानपुर का नाम करेंगी रोशन भोपाल मे हो रहे। राष्ट्रीय पर्यावरण सांसद एवं बक्सवाहा सम्मान समारोह मे कानपुर नगर की रहने वाली रीतिकाअमित कुमार डायरेक्टर (आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति कानपुर उत्तर प्रदेश) को मिलेगा। पर्यावरण योद्धा अवार्ड सम्मान से सम्मानित की जाएगी। रीतिका अमितकुमार ने भोपाल में 2 साल पहले बक्सवाहा आंदोलन में भाग लिया था। जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। रीतिकाअमित कुमार को महिला सशक्तिकरण कार्य के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषक महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। व बिहार विधानसभा परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। नेपाल देश में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मान से भी सम्मानित किया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में अनुभव उनके आशा की किरण महिला कल्याण समिति कानपुर उत्तर प्रदेश संस्था के द्वारा मिशन मुस्कुराए बिटिया चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 1 साल से 5 साल तक की बेसहारा और जरूरतमंद बेटियों को बैंक में 11000 की एक एफ डी ,की जा रही है संस्था द्वारा स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण के लिए जगह-जगह पौधे लगाए जा रहे हैं और एक कदम आत्मनिर्भर की ओर बढ़ाया जा रहा है रीतिकाअमितकुमार हमेशा बेसहारा और अनाथ बच्चों के लिए कई कार्यक्रम करती रहती है जिससे वह उन लोगों की हमेशा समय-समय पर मदद करती रहती हैं उनका कार्य क्षेत्र पर्यावरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हमेशा जारी रहता है इस क्षेत्र में वह 15 वर्षों से लोगों की सेवा में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद