कानपुर। इनर व्हील क्लब आफ कानपुर ईडेन के तत्वाधान में चौथा रक्तदान शिविर पुरुषोत्तम दास विद्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट मिली गुप्त चार्टर्ड प्रेसिडेंट देविका मुखर्जी सेक्रेटरी स्वाति माहेश्वरी एवं सुमन अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान महादान है इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीते 4 वर्षों से क्लब क्लब की ओर से इस तरीके का आयोजन किया जा रहा है नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इसके साथ ही साथ युवाओं को रक्तदान करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों की मदद की जा सके। एक सवाल के जवाब में श्रीमती गुप्ता ने बताया कि शिविर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के लगभग एक गार्डन से अधिक डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने अपना सहयोग दिया है।
50 से अधिक रक्तदानियों को इनर व्हील क्लब ने किया सम्मानित