नशा मिलावट अशिक्षा व बेरोजगारी मिटाने हेतु ऑपरेशन विजय सुप्रीमो ने कानपुर से शुरू की प्रदेश व्यापी इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा*
👉इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा कानपुर से शुरू कर ऑपरेशन विजय सुप्रीमो ने दिखाई ऑपरेशन विजय की ताकत यात्रा में उमड़ा जन सैलाब*
*👉ऑपरेशन विजय की कानपुर से शुरू हुई इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा रही ऐतिहासिक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*
*👉ऑपरेशन विजय ने 04 मांगे सरकार से मनवाने हेतु कानपुर से शुरू की विशाल यात्रा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीपी कानपुर को दिया*
*👉नशा मिलावट शिक्षा व बेरोजगारी मुक्त भारत ना होने तक इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा रहेगी जारी- शिवमंगल सिंह*
गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश के कई महामहिमों द्वारा सराहनीय ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग ने 14 साल लंबे संघर्ष के बाद अब सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष शुरू किया है। जिसके तहत सरकार से अपनी 04 सूत्री मांगे मनवाने हेतु “इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा” स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक पर्व 15 अगस्त 2024 कानपुर से शुर की।
जिसकी प्रथम यात्रा कानपुर नगर स्थित ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय से मोती झील तक निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में 04 पहिया व दो पहिया वाहनों के साथ-साथ ऑपरेशन विजय उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ कानपुर नगर व आसपास के ऑपरेशन विजय पदाधिकारी, योद्धा व समर्थक शामिल हुए।
ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय से शुरू हुई इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा पूरे कानपुर नगर में आकर्षण का केंद्र रही, जिसे हज़ारों लोगों ने अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शुरू हुई ऐतिहासिक इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा पर खुशी जताई व ऑपरेशन विजय यात्रा का कदम कदम पर भव्य स्वागत किया गया, जो यात्रा 02 घंटे में पूरी होनी थी वह जगह-जगह स्वागत व आम जनता की मिल रहे समर्थन से उत्साहित लोगों का ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा अभिवादन स्वीकार करते-करते करीब 06 घंटे से भी ऊपर का समय यात्रा में लगा।
ऑपरेशन विजय यात्रा में उमड़ा जन सैलाब एवं ऑपरेशन विजय पदाधिकारी के जोश व उत्साह को देखकर ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आईपी) ना सिर्फ अत्यंत प्रसन्न दिखे बल्कि उन्होंने मोती झील स्थित यात्रा समाप्त स्थल पर उपस्थित हजारों जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज जहां सामाजिक बुराइयों की जननी बुराई नशा, मिलावट आदि से ना सिर्फ इंसान मर रहा है, बल्कि इंसानियत भी मार रही है, जिसके कारण न सिर्फ बाप बेटे की हत्या कर रहा है, बेटा बाप की हत्या कर रहा है, बल्कि बेटा मां का व भाई बहन का रेप भी करने में पीछे नहीं रह रहा है, इतनी भयानक समाज की दुर्दशा होने के बावजूद हमारे देश व समाज के जिम्मेदार लोग व जिम्मेदार सरकारें आंख बंद कर मूंग दर्शक बनी हुयी हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।
जिसके लिए ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग ने देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित में इंसान व इंसानियत को बचाने हेतु इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा निकालकर देश के लिए शहीद होने वाले हजारों देश भक्तों व देश के लिए तपस्या करने वाले हजारों तपस्वी ऋषि मुनियों की इस पवित्र भूमि से बुराइयों का नामोनिशान मिटाने का संकल्प लिया है। जिसे पूरा न होने तक ऑपरेशन विजय द्वारा शुरू कई की गई यह इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा लगातार जारी रहेगी।
ऑपरेशन विजय की इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा के प्रथम दिन कानपुर में ऑपरेशन विजय सुप्रीमो ने अपने पदाधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग में पडने वाली महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। जिसमें सीटीआई चौराहे पर स्थित शास्त्री जी की मूर्ति व पटेल चौक, सचान चौराहे पर पटेल जी की मूर्ति व मरियमपुर चौराहे पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद मोती झील यात्रा समाप्त स्थल पर कारगिल में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले ऑपरेशन विजय कारगिल स्थल पर फूल माला भेंट कर उनके बलिदान को याद किया उसके बाद ऑपरेशन विजय के सभी पदाधिकारी, योद्धा एवं समर्थन स्वामी विवेकानंद स्थल पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण करने के बाद भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन एसीपी सेंट्रल को सौंपा। जिसमें ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने अपनी मांगे ज्ञापन सौंपने से पूर्व एसीपी सेंट्रल को बताई।
ऑपरेशन विजय द्वारा निकाली गई इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा में पुष्प वर्षाकर व ऑपरेशन विजय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यात्रा नेतृत्वकर्ता शिवमंगल सिंह आईपी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी को फूलमाला पहनाकर एवं मिठाईयां खिलाकर स्वागत करने वालों में प्रमुख बलराम केसरी, सागर द्विवेदी, राजकुमार गुप्ता, जीतू चौरसिया, अनुभव ओमर, मनीष कोहली, मुन्ना गुप्ता, विजय अजमानी, राम सिंह चंदेल, सुधीर कुमार यादव (पार्षद), शुक्ला टायर वाले आदि दर्जनों व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल रहे।
वही यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख पदाधिकारी में शिवमंगल सिंह (आईपी) राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुचेता यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विवेश कुमार (एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद) प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, प्रियंका यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद) राष्ट्रीय महासचिव, विजय प्रताप सिंह (एडवोकेट) उत्तर प्रदेश अध्यक्ष,कांति शरण निगम (यात्रा यातायात नियंत्रण प्रभारी), राधेश्याम यादव (जिलाध्यक्ष) कानपुर नगर, संजय यादव (जिलाध्यक्ष) कानपुर देहात, कुसुम लता (जिलाध्यक्ष) सुल्तानपुर, डॉ. राजधारी यादव (जिलाध्यक्ष) आजमगढ़, अभिषेक सिंह जिला अध्यक्ष बनारस हरिकृष्ण (जिलाध्यक्ष) हमीरपुर, रामप्रताप सिंह सेंगर (जिलाध्यक्ष) जालौन, सुखपाल सिंह (जिलाध्यक्ष) शाहजहांपुर, रामकिशोर सिंह (जिलाध्यक्ष) ओरैया, रोहित कुमार निषाद (जिलाध्यक्ष) उन्नाव अल्का मिश्रा, भगवान दिन अग्निहोत्री, प्रखर पाठक, सर्वेश यादव, सोमपाल, राजेश यादव सहित भारी संख्या में ऑपरेशन विजय के वरिष्ठ पदाधिकारी योद्धा समर्थक व मीडिया बंधु शामिल हुए।