कानपुर नगर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह शकुंतला लॉन अर्रा में धूमधाम से आयोजित किया गया इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने बताया कि हम लोगों को आजादी ऐसे ही नही मिल गई। आजादी के लिए हमारे क्रांतिकारियो एवं जवानों ने मातृ भूमि के लिए अपने प्राण हंसते हंसते निछावर कर दिए। मनोज भदौरिया ने कहा कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। अर्रा स्थित फिलिग सेन्टर में कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से संजय भदौरिया सनी सेंगर सुशील परमार धीरेंद्र सिंह भदौरिया पंकज तोमर हरिओम भदौरिया आकाश भदौरिया जितेन्द्र चौहान नवरंग सिंह सेंगर कुलदीप भदौरिया रामनरेश सिंह भदौरिया ओपी त्रिवेदी जितेन्द्र चंदेल महेंद्र सिंह परिहार महेंद्र सिंह तोमर कुलदीप राजावत पंकज सिंह राजावत करणी सेना राम अवतार सिंह अभिजीत राजावत शैलेंद्र चंदेल अरविंद चौहान नितिन चतुर्वेदी प्रियांशु ठाकुर संजय तिवारी सहित काफी संख्या मे पदाधिकारी मौजूद रहे। वही हरिशंकर विद्यार्थी मार्केट व्यापार मण्डल के द्वारा झण्डारोहण किया गया। संरक्षक राजेश भल्ला ने झंडारोहण किया अध्यक्ष सचिन दुआ भगत जी ने बताया कि यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। तथा 15 अगस्त 1947 को भारत ने एक नए युग में प्रवेश किया था। यह वो दिन था जब 200 साल तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद का दंश झेलने के बाद हमारा देश भारत आजाद हुआ था। इस 15 अगस्त को हम अपनी स्वतंत्रता की 78 वीं सालगिरह मना रहे हैं। अंग्रजों की 200 सालों की दासता के बाद देश आर्थिक रूप से लगभग जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। ऐसे में 15 अगस्त का दिन भारतवासियों के लिए आजादी के बाद करीब 8 दशकों में हासिल हुई अपनी उपलब्धियों पर गौरवान्वित होने का दिन है। मुख्य रूप संरक्षक सुभाष पुरी सरदार ज्ञानी अवतार सिंह ओमप्रकाश दावरानी अध्यक्ष सचिन दुआ महामंत्री विपुल साहा कोषाध्यक्ष अमित बाजपेई संजय अरोड़ा कमल चावला मनीष पाहवा मनोज दावरानी रोमी ग्रोवर गगन नरूला मौजूद थे वही वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम पार्षद योगेंद्र शर्मा के द्वारा वार्ड के विभिन्न स्कूलों पार्कों सहित कई स्थानों में झंडारोहण किया इस दौरान देवेन्द्र सिंह राजीव गुप्ता बीनू शर्मा विजय वर्मा राजेश शुक्ला संजय त्रिवेदी छोटे सिंह ऋतिक शर्मा प्रज्जुल गुप्ता अभिषेक सिंह विकास कसेरा सोनू वर्मा नरेन्द्र शर्मा मेहुल गुप्ता बउवन शुक्ला नंदू गुप्ता मोनू सोनकर सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे। बीजेपी के युवा नेता मृत्युंजय प्रताप सिंह ने विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।भारत माता की पूजा के बाद सैकड़ों युवाओं ने बाइक और कारों से तिरंगा यात्रा निकाली।बीजेपी नेता के नेतृत्व में तमाम युवाओं ने वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के जोरदार उद्घोष के साथ नौबस्ता बम्बा से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई।तिरंगा यात्रा बम्बा इलाके से शुरू होकर नौबस्ता चौराहे बर्रा बाईपास कर्रही होते हुए वापस नौबस्ता बम्बा में समाप्त हुई। बीजेपी युवा नेता मृत्युंजय ने कहा हमारा उद्देश्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज मे देश प्रेम जाग्रत करना हैं।इस मौके पर पवन प्रताप सिंह मिहिर मिश्रा हरिराज सिंह पंकज मनोज जितेंद्र आदि उपस्थित रहें। मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल किदवई नगर कानपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय-दिवस एवं स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव सहर्ष मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना से हुआ। प्रधानाचार्या डॉ वीना साइलस ने ध्वजारोहण किया सभी ने राष्ट्रगान जन गण मन गाया और देश की स्वतंत्रता अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। तत्पश्चात् प्रधानाचार्या ने देशप्रेम एकता अखंडता शांति का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने ओजपूर्ण भाषण दिए। रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए नृत्य एकांकी वृन्दगान प्रस्तुत कर समूचे विद्यालय के हृदय को झंकृत कर दिया। एनसीसी कैडेट्स ने प्रचंड शौर्य को चिरस्मरणीय बना दिया। इस मौके पर चेयरमैन यशराज साइलस एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती दीक्षा साइलस ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं एवं आभार व्यक्त किया। कानपुर डिफेन्स फिजिकल एकेडमी नौबस्ता में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण कर रनिग प्रतियोगिता आयोजित हुई शुभारम्भ सांसद पुत्र विकास सिंह भोले चौकी प्रभारी हंसपुरम ललित प्रताप सिंह संरक्षक कृष्ण गोपाल मिश्रा डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने कहा कि सम्पूर्ण भारत आज अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह ऐतिहासिक घटना ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एक स्थायी संघर्ष की समाप्ति का सम्मान करती है। चूंकि देश अपने स्वतंत्रता नायकों का सम्मान कर रहा है और बेहतर भविष्य की आशा कर रहा है। इस वर्ष का उत्सव देशभक्ति, एकता और प्रगति के धागों से बुना हुआ एक जीवंत चित्रपट होगा। तत्पश्चात रनिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें सोलह सौ मीटर रनिंग प्रतियोगिता में पांच विनर तथा आठ सौ मीटर गर्ल्स प्रतियोगिता में पांच विनर ने ट्राफी पर कब्जा किया जिसमें हमीरपुर के आकाश गोंडा के विकास पांडे उदयपुर शुभम साहू संत कबीर नगर राममोहन यादव उन्नाव के पुत्तन सिंह तथा गर्ल्स में प्राची कुशवाहा शिक्षा यीशु रोशनी पायल अनुराग सिंह सौरभ वासु को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से केपी यादव एम एस चौहान भास्कर सर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।