थाना रेलबाजार पुलिस ने धर्म परिवर्तन व जानलेवा हमले का आरोपी दबोचा

कानपुर। रेलबाजार थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार 12 नवंबर को सीओडी पुल के पास से पकड़ा। उसकी पहचान मो. कलीम पुत्र मो. सलीम निवासी नई बस्ती, सुजातगंज, थाना रेलबाजार के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 को रूबी कश्यप पुत्री रामगोपाल कश्यप निवासी राधा बिहार, रावतपुर ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी मंदिर में मो. कलीम से शादी हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ नोएडा ले गया था। युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।
शिकायत के अनुसार, सितंबर 2026 में बेटे के जन्म के बाद आरोपी निकाह करने और अपने माता-पिता के साथ कानपुर में रहने का आश्वासन देकर उसे कानपुर ले आया। यहां युवती को जानकारी हुई कि आरोपी किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। इसका विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती के इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर कैंची से वार कर दिया।
तहरीर के आधार पर रेलबाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 191(2), 115(2) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5(1), 5(3) व 3 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस टीम ने उसे सीओडी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नोएडा जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद