कानपुर सेंट्रल पर वातानुकूलित वेटिंग रूम का भव्य शुभारंभ

कानपुर। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयागराज मंडल द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वातानुकूलित वेटिंग रूम का शुभारंभ उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर अकांशु गोविल ने किया। यह पहल मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में की गई है।वातानुकूलित वेटिंग रूम में यात्रियों के बैठने और आराम करने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था की गई है। नई निविदा व्यवस्था के तहत यात्री 30 रुपये प्रति घंटे की दर से इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यहां जलपान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान यात्रियों को आरामदायक वातावरण मिल सके।यात्रियों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वेटिंग रूम में अलग से एक्जीक्यूटिव वेटिंग एरिया भी विकसित किया गया है। इस विशेष क्षेत्र में आराम के लिए सोफे उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा पैक्ड खाद्य पदार्थों के साथ भोजन की सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों को निर्बाध सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां 24 घंटे बैकअप की व्यवस्था की गई है।एक्जीक्यूटिव वेटिंग एरिया का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए शुल्क 50 रुपये प्रति घंटे निर्धारित किया गया है। यात्री अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार सामान्य वातानुकूलित वेटिंग रूम अथवा एक्जीक्यूटिव वेटिंग एरिया का चयन कर सकेंगे।कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर इन सुविधाओं की शुरुआत से ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को अधिक आरामदायक वातावरण मिलेगा। प्रयागराज मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, बेहतर यात्रा अनुभव और रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद