कानपुर-शहर के दक्षिण क्षेत्र स्थित दामोदर नगर मनकामेश्वर पैलेस में ‘रास-ए-कानपुर – द ग्रैंड गर्बा एंड डांडिया नाइट’ का भव्य और रंगारंग आयोजन बेहद उत्साह के साथ संपन्न हुआ व्योमैक्स द्वारा प्रस्तुत और लक्ष्य वाधवान द्वारा आयोजित इस चैरिटी इवेंट में शहरवासियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया और देर रात तक गरबा व डांडिया की धुनों पर जमकर थिरके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा, “नवरात्रि का यह पावन पर्व हमारी भारतीय संस्कृति, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस तरह के चैरिटी आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का सुंदर अवसर मिलता है।” इसके बाद उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद राशि से पुरस्कृत किया डीजे शुभम और डीजे देव के धमाकेदार ट्रैक्स पर युवा देर रात तक झूमते नजर आए। वहीं, एंकर एंजेल और एंकर अनमोल ने अपने अनूठे अंदाज से पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया लाइव ढोल की गूंज और सत्यम परकशनिस्ट की शानदार संगीतमय प्रस्तुति ने उत्साह को दोगुना कर दिया कार्यक्रम में ‘बेस्ट ड्रेस्ड कॉन्टेस्ट’ के साथ-साथ विशेष SFX लाइट शो और फोटो बूथ मुख्य आकर्षण रहे लकी ड्रॉ के माध्यम से भाग्यशाली विजेताओं को आईफोन 16 Pro Max तथा शानदार मोबाइल एक्सेसरीज भेंट की गईं इस भव्य आयोजन में शहर के 50 से अधिक डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे अंत में, सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने इस सांस्कृतिक संध्या की भूरि-भूरि प्रशंसा की
कानपुर में गरबा-डांडिया की धूम, रास-ए-कानपुर में झूमे लोग