मुश्ताक खान के निधन पर राजेंद्र कुमार राज ने जताया दुख

कानपुर। बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन पर रंगकर्मी और बॉलीवुड अभिनेता राजेंद्र कुमार राज ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान स्वभाव से बेहद मिलनसार, सहज और हंसमुख कलाकार थे। अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज से उन्होंने फिल्म जगत में अलग पहचान बनाई। उनके निधन से हुई कमी लंबे समय तक महसूस होगी। राजेंद्र कुमार राज ने बताया कि मुश्ताक खान कानपुर में पीएफसी फिल्म्स के ईमिनेंट अवार्ड शो में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में मुश्ताक खान ने उन्हें ईमिनेंट अवार्ड से सम्मानित किया था। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई थी। मुश्ताक खान ने कानपुर की जनता के प्यार और शहर की फिल्मी पहचान की भी सराहना की थी।
राजेंद्र कुमार राज ने मुलाकात का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि मंच पर मुश्ताक खान ने अपने चिर-परिचित कॉमेडी अंदाज में कहा था, “चलो तुमको भी निपटा दें।” इस पर राजेंद्र कुमार राज ने पूछा, ‘काके का हाल कैसा है?’ तो मुश्ताक खान मुस्कराते हुए बोले, “वो तो चंगा है।” उन्होंने कहा कि उनका यह हंसमुख अंदाज हमेशा याद रहेगा।
मुश्ताक खान ने चार दशक से अधिक लंबे फिल्मी सफर में कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। ‘आशिकी’, ‘हेरा फेरी’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘वेलकम’, ‘गदर-2’ और ‘स्त्री-2’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। ‘वेलकम’ में बल्लू के किरदार ने उन्हें खास लोकप्रियता दिलाई। राजेंद्र कुमार राज ने कहा कि मुश्ताक खान के साथ बिताए पल और उनकी यादें हमेशा दिल में रहेंगी। उनके दमदार किरदारों और सहज अभिनय की कमी फिल्म जगत को खलेगी। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद