व्यायाम, प्राणायाम और संतुलित भोजन पर जोर

कानपुर। गायत्री परिवार के संयुक्त सहयोग से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में रेजीडेंट्स और सीनियर रेजीडेंट्स के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. संगीता सारस्वत ने वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि दिन की शुरुआत जल्दी उठने, कृतज्ञता और दिनभर के कार्यों की योजना के साथ करनी चाहिए। नियमित व्यायाम और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने के साथ संतुलित व सात्विक भोजन लेने की सलाह दी। भोजन में बीज, मेवे, सब्जियां और फल शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने अच्छी नींद को बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। रात में अच्छा साहित्य पढ़ने और आत्म-मूल्यांकन करने की भी सलाह दी।विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में विभाग की हेल्थ कमेटी का गठन किया गया। इसका उद्देश्य रेजीडेंट्स के संपूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। इसी क्रम में रेजीडेंट्स का हेल्थ चेकअप भी किया गया। कार्यक्रम में 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की शपथ ली।कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. प्रतिमा वर्मा रहीं। इस अवसर पर डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. पाविका लाल, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. रश्मि गुप्ता और डॉ. रश्मि यादव समेत विभाग के वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद