कानपुर। गोविंद नगर स्थित कृष्णा ब्यूटी लांज में गणेश महोत्सव के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कृष्णा त्रिपाठी एवं रेनू भारती ने किया। कार्यक्रम का संचालन भी रेनू भारती ने किया। इस दौरान गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गणेश थाली सजावट प्रतियोगिता में कविता कुशवाहा ने प्रथम, सुष्मा यादव ने द्वितीय और कीर्ति तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं रंगोली प्रतियोगिता में श्रुति तिवारी ने प्रथम, रक्षा सिंह ने द्वितीय और खुशी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता एवं रनर प्रतिभागियों को गिफ्ट पार्टनर कृष्ण ज्वैलर्स डायमंड एंड गोल्ड, साकेत नगर की ओर से उपहार प्रदान किए गए। कृष्ण ज्वैलर्स की ओर से मैनेजर अभिषेक एवं अंशिका ने प्रतिभागियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के साथ पूरे लांज में उत्सव का माहौल रहा। प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों ने गणेश महोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
कृष्णा ब्यूटी लांज में गणपति बप्पा का स्वागत