नवंबर से शुरू होगा IIT का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल

एम्स की तर्ज पर तैयार हो रहा वर्ल्ड-क्लास मेडिकल सेंटर, कानपुर समेत आसपास के जिलों को मिलेगा लाभ

कानपुर। शहर को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर परिसर में बन रहा अत्याधुनिक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल इसी वर्ष नवंबर से शुरू होने की तैयारी में है। अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आईआईटी कानपुर के गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी परिसर में विकसित किए जा रहे इस अस्पताल को एम्स की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। यहां मरीजों को एक ही छत के नीचे सुपर-स्पेशियलिटी उपचार, अत्याधुनिक जांच, जटिल ऑपरेशन और रिकवरी की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल शुरू होने के बाद कानपुर के साथ उन्नाव, फतेहपुर, कन्नौज, इटावा और आसपास के जिलों के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।
आईआईटी कानपुर का यह प्रोजेक्ट शहर को मेडिकल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अस्पताल के संचालन से चिकित्सा, शोध और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद