32 करोड़ की लागत से बदला फतेहपुर रेलवे स्टेशन का स्वरूप, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ ऐतिहासिक स्टेशन, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत फतेहपुर रेलवे स्टेशन का करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक पुनर्विकास किया गया है। दिल्ली–हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर स्थित इस ऐतिहासिक स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आकर्षक बनाया गया है।
वर्ष 1859 से जुड़े इतिहास वाले फतेहपुर रेलवे स्टेशन को नए स्वरूप में विकसित करते हुए आकर्षक स्टेशन भवन, जी+1 द्वितीय प्रवेश द्वार, विशाल कॉन्कोर्स, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत टिकटिंग व्यवस्था, विकसित सर्कुलेटिंग एरिया, सुव्यवस्थित पार्किंग तथा अलग प्रवेश-निकास मार्ग तैयार किए गए हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म संख्या-4 का उच्च स्तरीय निर्माण, प्लेटफॉर्मों का आधुनिकीकरण, नए शेल्टर, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, अतिरिक्त एफओबी, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम सुविधाएं, आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली तथा बेहतर प्रकाश व्यवस्था भी विकसित की गई है।
गंगा और यमुना के मध्य स्थित फतेहपुर रेलवे स्टेशन लंबे समय से प्रयागराज और कानपुर के बीच यात्रियों तथा व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। पुनर्विकसित स्टेशन क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा। नया स्वरूप भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और यात्री-केंद्रित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद