सावन के लिए सजा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, तैयारियां अंतिम चरण में

सुरक्षा, जलाभिषेक और दर्शन व्यवस्था दुरुस्त, प्रतिदिन बढ़ रही शिवभक्तों की संख्या

कानपुर। साकेत नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड, नर्मदेश्वर मार्ग पर स्थित प्राचीन श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सावन माह को लेकर पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। मंदिर के सेवक अर्चित त्रिवेदी ने बताया कि सावन के पावन महीने में यहां हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में भी प्रतिदिन लगभग एक हजार श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन करने आ रहे हैं और सावन शुरू होने के साथ यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मंदिर में सावन की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। प्रत्येक शनिवार और सोमवार को मंदिर समिति की बैठक में सुरक्षा, साफ-सफाई, दर्शन व्यवस्था, जलाभिषेक और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। सभी सेवक और पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।मंदिर की विशेष मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक भगवान नर्मदेश्वर महादेव के दर्शन कर जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामना मांगता है, उसकी इच्छा अवश्य पूरी होती है। इसी आस्था के कारण दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। मंदिर परिसर में भगवान शिव, श्री श्याम बाबा, भगवान गणेश, माता दुर्गा, सीताराम दरबार तथा पंचमुखी हनुमान जी के भव्य मंदिर भी स्थापित हैं। पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सावन के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहता है और शिवभक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद