आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार

कानपुर। यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसरों में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट कानपुर सेंट्रल एवं जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे गश्त और विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक कीमती मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ एवं जांच में मोबाइल चोरी के पूर्व में दर्ज एक मामले का सफल खुलासा हुआ। इसके बाद संबंधित मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।आरपीएफ एवं जीआरपी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ पोस्ट या जीआरपी को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद