पुलिस कमिश्नरेट में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आगाज

कानपुर। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रविवार को कमिश्नरेट कानपुर नगर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने की नई बिल्डिंग परिसर में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा तथा पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भी पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कमिश्नरेट कानपुर नगर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत करीब 11,800 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।वहीं पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने यातायात पुलिस लाइन में पौधारोपण किया। इस दौरान एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह, एसीपी यातायात मनोज कुमार सिंह तथा यातायात निरीक्षक राजकुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया। अभियान के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद