श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव की तैयारियां पूरी

कानपुर। गोविंद नगर स्थित श्री झूलेलाल शिव मंदिर परिसर में रविवार को श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि 16 जुलाई से 25 अगस्त तक भगवान श्री झूलेलाल का पावन चालीहा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात 8 बजे आरती, श्री पल्लो साहेब, भजन संध्या तथा इसके बाद भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा। महोत्सव के प्रथम दिन 16 जुलाई (बृहस्पतिवार) को शाम 6 बजे बहराणा साहिब एवं ज्योति दर्शन, शाम 7 बजे भजन संध्या, रात 8 बजे आरती, रात 9 बजे विशाल भंडारा तथा रात 10 बजे पांडु नदी में ज्योत विसर्जन किया जाएगा।बैठक में सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, डॉ. सुरेश मदान, डॉ. सुरेश आहूजा, डॉ. अशोक पाहूजा, बंटी सिधवानी, संजू डाबरानी, नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी, मुरारी लाल चुग, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, गणेश बजाज, मनोज लालवानी, अनिल डाबरानी, सुरेश धमीजा, दिनेश कटारिया, विनोद मूर्जनी, मोहन मुकेश, अमित कटारिया, पूरन बजाज, मनोज डब्बू, हरिराम गंगवानी, सुनील अलवानी, संजय चुग, राजकुमार मोटवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।महोत्सव का आयोजन श्री झूलेलाल शिव मंदिर, श्री झूलेलाल पार्क, 13 ब्लॉक, गोविंद नगर में किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद