ईपीएस-95 पेंशनर्स ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

कानपुर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल की बैठक रावतपुर बस स्टैंड के निकट स्थित सेंट्रल रीजनल कर्मचारी संघ कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय, प्रांतीय, मंडलीय एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सेंट्रल रीजनल कर्मचारी संघ के सहयोग से विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने लाभ उठाया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक रावत एवं राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में समिति पिछले कई वर्षों से ईपीएस-95 पेंशनधारकों की चार सूत्रीय मांगों, जिनमें न्यूनतम 7,500 रुपये मासिक पेंशन, महंगाई भत्ता तथा पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं, को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला, तहसील, मंडल, प्रदेश और दिल्ली स्तर तक अनेक आंदोलन किए गए तथा श्रम मंत्री, वित्त मंत्री और सीपीएफसी के साथ कई दौर की वार्ता भी हुई। यहां तक कि प्रधानमंत्री से भी दो बार आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने इसे सरकार की उदासीनता बताते हुए कहा कि संगठन का संघर्ष अंतिम निर्णय तक जारी रहेगा।
राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी सदस्यों से केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए संख्या बल बढ़ाने और लक्ष्य प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
बैठक को प्रांतीय महामंत्री राज नारायण द्विवेदी, प्रांतीय समन्वयक जय रूप सिंह परिहार, सेंट्रल रीजनल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार कुशवाहा, प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी सुभाष चौबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिनंदन कुमार पांडे, बसंत लाल, संगठन सचिव ज्ञान प्रकाश पाठक, मंडल उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश, जिला सचिव सुधीर कुमार मिश्रा, बांदा जिला अध्यक्ष जितेंद्र पाल, महोबा जिला अध्यक्ष दीन मोहम्मद, गनेशी लाल चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन जय रूप सिंह परिहार ने किया, जबकि अंत में मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद