पुलिस को मिली बड़ी सफलता: महीनों से फरार हिस्ट्रीशीटर अजय सिंह गिरफ्तार

कानपुर-थाना रावतपुर पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने मारपीट के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे इलाके के शातिर हिस्ट्रीशीटर अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है वह पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था मामले की जानकारी देते हुए एसीपी कल्यानपुर ने बताया कि अप्रैल माह में थाना रावतपुर के अंतर्गत मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था इस मामले में आरोपी अजय सिंह नामजद था, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए रावतपुर पुलिस ने आरोपी अजय सिंह को बर्रा क्षेत्र से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में सघन पूछताछ कर रही है मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अजय सिंह को बर्रा से हिरासत में लिया गया है घटना के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है पुलिस प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद