जन्मदिन विशेष: संघर्ष, सफलता और प्रेरणा की मिसाल हैं सोनिया गुप्ता

मनीष गुप्ता

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। जन्मदिन के विशेष अवसर पर भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई पेजेंट क्वीन, डिजिटल इंफ्लुएंसर और अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर सोनिया गुप्ता के प्रेरणादायी सफर को सलाम किया जा रहा है। पंजाब के जालंधर की रहने वाली सोनिया वर्ष 2013 में विवाह के बाद ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बस गईं। कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त सोनिया ने अपने पेशेवर जीवन, परिवार और महिलाओं को प्रेरित करने के अपने मिशन के बीच बेहतरीन संतुलन स्थापित किया है।‌सोनिया ने वर्ष 2022 में Mrs. Galaxy Australia People’s Choice Award जीतकर पहचान बनाई। इसके बाद वर्ष 2024 में Ms. Australasia Pure International का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऑस्ट्रेलेशिया का प्रतिनिधित्व किया।‌ वह एक समर्पित अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर, स्नेही मां और सफल डिजिटल क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से वह महिलाओं को यह संदेश देती हैं कि विवाह और मातृत्व उनके सपनों और सफलता की राह में बाधा नहीं, बल्कि उनकी ताकत बन सकते हैं।
उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें Most Inspirational Influencer of the Year 2024, Most Inspirational Woman of the Year 2026, Perfect Woman of the Year 2026, Top 60 Iconic Women 2026, Viewers’ Choice Winner Award सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही उन्हें Global Women of Influence Awards 2026 के लिए भी नामांकित किया गया है।
जन्मदिन के अवसर पर सोनिया गुप्ता को उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी प्रेरणादायी यात्रा इसी तरह अनगिनत महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद