रेलबाजार पुलिस ने सट्टा खेलते दो आरोपियों को दबोचा, ₹2205 नकद बरामद

कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रेलबाजार पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर आईडी वार्ड, छावनी अस्पताल के पास छापेमारी की गई, जहां दो व्यक्ति सट्टे की पर्चियों के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगाते मिले। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹2205 नकद बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्तिखार अली उर्फ अली जान निवासी मीरपुर तथा शकील निवासी फेथफुलगंज, थाना रेलबाजार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना रेलबाजार में मु0अ0सं0 109/2026 के तहत धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह के नेतृत्व में थाना रेलबाजार पुलिस टीम ने पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद