लखनऊ हादसे के बाद कानपुर में सख्ती, 20 से अधिक प्रतिष्ठान सील

सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं बेसमेंट में अवैध व्यावसायिक गतिविधियां हुईं तो सीधे होगी सीलिंग

अब तक 20 से अधिक प्रतिष्ठान सील, 40 को फायर विभाग का नोटिस, संयुक्त अभियान रहेगा जारी

कानपुर-जनपद लखनऊ में हाल ही में हुई कोचिंग संस्थान की दुखद घटना को गंभीरता से लेते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण संयुक्त सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में शहर के कोचिंग संस्थानों, होटलों, हॉस्टलों, अस्पतालों, सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक भवनों के स्वामियों व प्रबंधकों को कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश दिए गए गोष्ठी में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्नि सुरक्षा, भवन संरक्षा, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन निकासी, सीसीटीवी और फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बेसमेंट या अन्य स्थानों पर सुरक्षा मानकों के विपरीत संचालित किसी भी व्यावसायिक गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा, निर्धारित समय में कमियां दूर न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नोटिस, सीलिंग, आर्थिक दंड के साथ-साथ आवश्यकतानुसार आपराधिक केस भी दर्ज कराया जाएगा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी और उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी साथ ही संचालकों से कर्मचारियों को नियमित फायर सेफ्टी प्रशिक्षण देने की अपील की, पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में चलाए जा रहे संयुक्त सत्यापन अभियान के तहत अब तक बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है कोचिंग संस्थान 865, अस्पताल 490, विद्यालय 490, हॉस्टल 160 जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर अग्निशमन विभाग द्वारा 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक प्रतिष्ठानों को कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सील किया जा चुका है इस उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस विभाग के साथ एडीएम सिटी, कानपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, विद्युत विभाग और जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की, अधिकारियों में मुख्य रूप से डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी, डीसीपी पश्चिम एस.एम. काबिस आबिदी, अपर पुलिस उपायुक्त (इंटेलिजेंस) महेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) डॉ. अर्चना सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) सुमिक सुधाकर रामटेके, अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) शिवा सिंह एवं अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अफसर मौजूद रहे

पुलिस कमिश्नरेट का यह संयुक्त अभियान केवल नियामकीय कार्रवाई तक सीमित नहीं है हमारा मुख्य उद्देश्य शहर के हर शिक्षण संस्थान, अस्पताल और मॉल को सुरक्षित बनाना है ताकि विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों के जीवन व संपत्ति की रक्षा की जा सके यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद