कानपुर-कोयला नगर स्थित गुरु हर राय स्कूल में आयोजित 3×3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बास्केटबॉल कोर्ट पर जबरदस्त रोमांच देखने को मिला अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 तथा सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन ड्रिब्लिंग और शूटिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों के लिए अंक बटोरे टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ ही अब नॉकआउट दौर में मुकाबला और अधिक कड़ा होने की उम्मीद है सायंकालीन सत्र में मुख्य रूप से उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाया डॉ. श्रवण कुमार यादव एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, सीएसजेएमयू और डॉ. विकास द्विवेदी फिजियोथेरेपिस्ट ने खिलाड़ियों को खेल में फिटनेस और इंजरी मैनेजमेंट के टिप्स दिए कमल किशोर यादव महासचिव, केंद्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ क्षेत्र और लल्ली यादव ताइक्वांडो कोच, सीएसजेएमयू ने युवाओं के जीवन में अनुशासन, कड़े अभ्यास और खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार के लिए नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं सब-जूनियर वर्ग में सेंट फ्रांसिस सब-जूनियर की टीम ने कोर्ट पर शानदार तालमेल दिखाते हुए चिंटल्स मिनी को 04-01 से शिकस्त दी वहीं, एक अन्य मुकाबले में सीएसजेएमयू सब-जूनियर ने वीएसईसी बॉयज को 10-02 के भारी अंतर से हरा दिया यूथ वर्ग में चिंटल्स यूथ का दबदबा रहा टीम ने अपने पहले मैच में स्लैम डंकर्स को 14-02 से और दूसरे बेहद करीबी मुकाबले में ट्रिपल थ्रेट-01 को 09-08 से मात दी उधर एपेक्स बॉलर्स ने अपनी आक्रामक रणनीति के दम पर स्विस स्क्वाड को 17-02 से धूल चटाई, टूर्नामेंट में कई मैच इतने रोमांचक रहे कि अंतिम अंकों पर जीत-हार का फैसला हुआ स्ट्रीट बॉलर ने बॉलर्स को 08-07 से हराया, सेंट फ्रांसिस यूथ-2 ने ब्लैक बॉलर्स को 07-06 से मात दी, रिम रॉकर्स ने सीएसजेएमयू यूथ को 04-03 से हराया, पिंक बॉलर्स ने डिस्ट्रॉयर को 08-07 से शिकस्त दी, हॉररएबल हूपर्स ने गुड यार को 05-04 के मामूली अंतर से पराजित किया, सीनियर और क्लब स्तर के मैचों में खिलाड़ियों की फुर्ती देखने लायक थी सीएसजेएमयू सीनियर की टीम ने दोहरी सफलता हासिल करते हुए पहले मैच में मेवरिक को 13-06 से और दूसरे कड़े मुकाबले में राज राइफल्स चार्ली को 13-11 से हराया, आईआईटी कानपुर की टीम ने भी अपना लोहा मनवाया टीम ने ट्रिपल थ्रेट को 12-10 से हराने के बाद अगले मैच में संगम बॉलर्स को 12-06 से शिकस्त दी सेना की टीम राज राइफल्स ब्रावो ने कॉकरोच बास्केटबॉल पार्टी को 07-00 से मात दी, जबकि राज राइफल्स अल्फा को बून्स क्लब के हाथों 06-15 से हार झेलनी पड़ी स्कोर बोर्ड अन्य मैचों का राउंड-अप टीम वॉरियर अल्फा स्क्वाड 03-02, क्लच स्क्वाड एसएआरएस 04-00, फेलियर्स फीनिक्स 10-06, एन.जी.आर फ्लेयर एक्स 03-02, फ्रॉस्ट कोल्ड हंटर्स स्क्वाड 12-06, एपेक्स बॉलर्स रिम रीपर्स 08-03, द स्लेयर्स बॉलर्स 03-00, द स्विस विजार्ड्स ब्लैक बॉलर्स 08-02, नेट रिपर्स कॉकरोच बास्केटबॉल पार्टी 08-06, किडनैपर्स हूटर्स 11-01, रेड चिली ज़ेड टाइटन्स 10-05, कानपुर हूपर्स, संगम बॉलर्स 14-10, जे बॉलर्स आयरन हूपर्स 11-03, टीम ग्लैडिएटर्स स्विच सोसाइटी 15-05, यूरो स्टेपर्स रामा हूपर्स 08-00 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले ऑफिशियल रेफरी और तकनीकी पैनल की कड़ी देखरेख में पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संपन्न कराए गए।
3×3 बास्केटबॉल में सीएसजेएमयू और आईआईटी कानपुर का जलवा